गुनाहो का अंत....!

एम.आई.डी.सी.थाने की बड़ी कार्रवाई, 53 लाख की एमडी जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एम.आई.डी.सी.थाने की बड़ी कार्रवाई, 53 लाख की एमडी जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

क्राइम ऑपरेशन-23 दिसम्बर 25
क्राइम प्रतिनिधि,

नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन थंडर” के तहत एम.आई.डी.सी. पुलिस स्टेशन की तपास पथक (एंटी नारकोटिक्स टीम) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 23 दिसंबर 2025 को शाम करीब 4:05 बजे, गुप्त सूचना के आधार पर संगम रोड, वनाडोंगरी के पास खुली जगह पर छापेमारी की गई। यहां एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी:- रामसत्ताम भैराराम बिश्नोई (उम्र 24 वर्ष), निवासी – कल्याणपुर, जिला बालोतरा, राजस्थान, हरीराम जगदीश पालीवाल (उम्र 31 वर्ष), निवासी – कल्याणपुर, जिला बालोतरा, राजस्थान

जब्त मुद्देमाल
533 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर – अनुमानित कीमत ₹53,30,000
आईफोन 15 प्रो मैक्स – ₹15,000
समसंग गैलेक्सी ए-73 (5G) – ₹10,000
रेडमी ए2 मोबाइल – ₹15,000
नकद ₹900

कुल जब्ती: लगभग ₹53,70,900
आरोपियों के पास से यह मादक पदार्थ बिना वैध अनुमति पाए जाने पर संपूर्ण मुद्देमाल पंचनामा कर जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन एम.आई.डी.सी.,नागपुर में एपीके 1105/2025, धारा 8(क), 22(ब), 2(क), 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका
यह कार्रवाई परिमंडल क्रमांक 1 के पुलिस उपायुक्त मा. सिंगा रेड्डी राघव रेड्डी के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री सतीश गुरव के निर्देश पर की गई।
कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री गोकुळ महजन, सहायक निरीक्षक संजय बनसोद, पंकज सयम, तथा अन्य अधिकारी व अंमलदारों ने अहम भूमिका निभाई।
➡️ नागपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी सख्त अभियान में एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।