नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की कारवाई, घरफोडी के मामले सुलझाए
क्राइम ऑपरेशन-, 12 जुन 2026
नागपुर : शहर पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-3 ने घरफोडी (चोरी) के दो मामलों का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी और एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी गया ₹82 हजार का मुद्देमाल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, शांतीनगर थाना अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 118/2026 एवं 122/2026, धारा 305(a), 331(3), 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज घरफोडी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने निकेश रितेश लिंगायत (19), निवासी बाबा बुद्ध नगर, पाचपावली तथा एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को ताबे में लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने उक्त घरफोडी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों से 5.300 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र कीमत लगभग ₹70 हजार तथा तीन मॉनिटर कीमत लगभग ₹12 हजार, कुल ₹82 हजार का चोरी का माल बरामद किया गया।
मामले में सलमान नामक एक अन्य आरोपी, निवासी ताज नगर टेका, पाचपावली, अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और विधि संघर्षग्रस्त बालक की चिकित्सकीय जांच कर आगे की कार्रवाई हेतु उन्हें बरामद मुद्देमाल सहित शांतीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
